मंगलवार, मार्च 26, 2013

मिट चुकी वो राहगुजर


धुंधला गए वो सभी निशां
मिट चुकी वो राहगुजर

बुढ़ा हो चला अब , वो 
किनारें का  पुराना मकान,
जो था कभी हमारी 
मुलाकातों का निगहबान ।

बिखर गए वो  दीवार-ओ-दर ... मिट चुकी वो राहगुजर...

उग आई उन राहों पे  
नीरस सी तनहाइयाँ
फैली हैं फिज़ाओं में
जुदाई की रुसवाईयां 

क्यों बिछड़ गए तुम हमसफर  ... मिट चुकी वो राहगुजर...

उग आए उस झील मे 
कुछ छोटे कुछ बड़े मकान ।
गोद मे ढलती थी जिसके   
अपनी सुबह अपनी शाम 

कहाँ गई वो सभी लहर  ... मिट चुकी वो राहगुजर...
 
बसी है बरसों बाद भी
तेरी महक फिज़ाओं मे

एक ख्याल गर्म सासों का
और कदम जाते हैं  बहक
 

फिर आता नहीं कुछ भी नज़र ... मिट चुकी वो राहगुजर...

 
- विक्रम


 
 
 
 
 
 

6 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही उम्दा सराहनीय रचना,,
    होली का पर्व आपको शुभ और मंगलमय हो!

    Recent post : होली में.

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह, लाजवाब रचना. होली पर याद आना स्वाभाविक है. होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत खूब ... बीती यादें, मकां ओर वो रस्ते महकते रहते हैं ...
    सताते हैं ... यादों में ले जाते हैं ..
    होली की बधाई ओर शुभकामनायें ...

    जवाब देंहटाएं
  4. राहगुज़र मिट जाए फिर भी यादें नहीं मिटती... बेहतरीन रचना... होली की बहुत-बहुत बधाई

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह, लाजवाब रचना
    होली पर्व की रंगबिरंगी शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर भावपूर्ण रचना...होली की हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं

मार्गदर्शन और उत्साह के लिए टिप्पणी बॉक्स हाज़िर है | बिंदास लिखें|
आपका प्रोत्साहन ही आगे लिखने के लिए प्रेरित करेगा |

नुकीले शब्द

कम्युनल-सेकुलर,  सहिष्णुता-असहिष्णुता  जैसे शब्द बार बार इस्तेमाल से  घिस-घिसकर  नुकीले ओर पैने हो गए हैं ,  उन्हे शब्दकोशों से खींचकर  किसी...

Details